इस बार गुरू पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण ( chandra grahan ) दोनों ही एक साथ पड़ेंगे। यह लगातार दूसरा साल है जब गुरू पूर्णिमा ( guru purnima ) वाले दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। 16 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। पंडित रमाकांत मिश्रा के अऩुसार इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, वहीं यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस खग्रास चंद्र ग्रहण का नजारा आकाश ( chandra grahan in sky ) में करीब तीन घंटे तक नज़र आएगा। जो की, 16 जुलाई की दरमियानी रात 1.32 बजे से शुरू होगा और तड़के सुबह 4.30 बजे ग्रहणकाल समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का पूरा समय 2 घंटे 58 मिनट का रहेगा। चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा।