सावन मास का प्रारंभ हो चुका है। हर वर्ष सावन मास में मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रहती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामना पूर्ति की इच्छा से भक्त तरह तरह के उपाय करते हैं। वहीं सावन में सोमवार व्रत को भी बहुत लाभकारी माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को है। ऐसे में जीवन की सभी कष्टों से मुक्ति पाने और भोले बाबा को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्र ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं उन सावन सोमवार व्रत में किन मंत्रों का जाप करना फलदायी माना गया है...
सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ को इन मंत्रों से करें प्रसन्न
पूजा आरंभ करने से पहले भोलेनाथ को प्रसन्न करने का मंत्र-
नम: शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
भगवान शिव का मूल मंत्र-
ॐ नमः शिवाय