इस तरह करें भगवान शिव की पूजा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन में सोमवार व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर अपने घर की साफ-सफाई करें और स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और काले तिल डालकर स्नान करने का विधान है।
इसके बाद घर के पूजा स्थल की सफाई करके भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग की पूजा करें। पूजा की शुरुआत में शिवलिंग पर जल तथा पंचामृत से अभिषेक करें। अभिषेक के बाद शिवजी पर धतूरा, बेलपत्र, आक का फूल, कुशा, जनेऊ अर्पित करें। इसके बाद शिवजी को मीठे भगवान का भोग लगाएं। पूजा के बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और व्रत कथा पढ़ें। अंत में धूप, दीप से भोलेनाथ की आरती करें।