3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budhwar Upay: बुधवार के दिन इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होते हैं गजानन, जीवन की हर बाधा से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Lord Ganesha Mantra: सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ भगवान गणेश की पूजा को भी बहुत फलदायी माना गया है। ऐसे में बुधवार के दिन इन गणेश मंत्रों का जाप करने से धन और करियर संबंधी सभी परेशानी दूर होने की मान्यता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 26 Jul 2022, 4:39 PM IST

lord ganesha mantra, budhwar ke mantra, wednesday mantra in hindi, wednesday astrology, how to please lord ganesha for job, dhan prapti mantra, sawan month mantra,

Budhwar Upay: बुधवार के दिन इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होते हैं गजानन, जीवन की हर बाधा से मुक्ति मिलने की है मान्यता

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सभी देवों में से भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले करने का विधान है। वहीं भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है जिनकी कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ गणपति जी के पूजन को भी बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा-पाठ के साथ ही गणपति भगवान के इन मंत्रों का जाप बहुत प्रभावशाली माना गया है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इन मंत्रों के जाप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से धन, व्यापार और करियर संबंधी सभी परेशानियों के दूर होने की मान्यता है...

बुधवार को करें भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप

भगवान गणेश का आवाहन मंत्र

गजाननं भूतगणादिसेवितम कपित्थजम्बू फल चारू भक्षणं। उमासुतम शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम।। आगच्छ भगवन्देव स्थाने चात्र स्थिरो भव। यावत्पूजा करिष्यामि तावत्वं सन्निधौ भव।।

प्राण प्रतिष्ठा मंत्र
अस्यैप्राणाः प्रतिष्ठन्तु अस्यै प्राणा क्षरन्तु च। अस्यै देवत्वमर्चार्यम मामेहती च कश्चन।।

धन प्राप्ति मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: विदुर नीति: अपने इन दोषों के कारण व्यक्ति खुद को ही कर लेता है खुशियों से दूर