आषाढ़ शुक्ल एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस साल आषाढ़ शुक्ल की एकादशी शुक्रवार को 12 जुलाई को है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन से चातुर्मास भी प्रारंभ हो जाता है और साथ ही इसी दिन से सभी शुभ व मांगलिक कार्यों पर भी विराम लग जाता है। पुराणों के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन से ही श्री विष्णु चार महीने के लिए सोने चले जाते हैं। इसलिए इस एकादशी को देवशयनी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु से मांगी हुई हर मनोकामना पूरी होती है। इस चार महिनों में पूजा पाठ का भी अधिक महत्व माना जाता है। क्योंकि इस दौरान शिव और विष्णु साधना की जाती है। ये चार माह बहुत ही पवित्र भी होते हैं।