शास्त्रों में मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन शुभ माना गया है। कहते हैं कि जो व्यक्ति सच्चे मन से और पूरे विधि-विधान से मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है संकटमोचन हनुमान उसके सभी संकट हर लेते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय भी हैं जिन्हें मंगलवार के दिन करने से कुंडली में मंगल ग्रह संतुलित होने के साथ ही भगवान हनुमान प्रसन्न होकर आपकी समस्याओं का निवारण करते हैं...