
ज्येष्ठ अमावस्या 2022: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें इन 7 चीजों का दान, पितरों की कृपा से धन-धान्य की नहीं होगी कमी
Jyeshtha Amavasya 2022 Daan: हिंदू धार्मिक मान्यताओं में ज्येष्ठ अमावस्या को एक खास महत्व दिया गया है। इस साल 2022 में पड़ने वाली ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि और भी खास मानी जा रही है। क्योंकि 30 मई को सोमवार के दिन ज्येष्ठ अमावस्या के साथ शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी पड़ रहा है।
इस कारण धार्मिक दृष्टि से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जा रहा है कि इस खास संयोग में की गई पूजा-पाठ और दान बहुत फलदायी होता है। वहीं इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन 7 चीजों का दान करना शुभ माना गया है जिससे जीवन में धन-धान्य बना रहता है...
किन 7 चीजों का दान रहेगा शुभ- विद्वानों के अनुसार इन 7 चीजों के दान में 7 तरह के धानों का दान किया जाता है:
1. गेंहू
2. चावल
3. जौ
4. कंगनी
5. चना
6. मूंग दाल
7. तिल
हालांकि आप इनके अलावा कोई भी 7 प्रकार के धान का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ये 7 तरह के अनाज 7 ग्रहों से संबंधित होते हैं और इन अनाजों के दान से ग्रहों की शुभता में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफेद तिल के दान से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है, मूंग दाल के दाना से बुध ग्रह, जौ के दान से बृहस्पति ग्रह को, मसूर दाल का दान मंगल ग्रह को मजबूत करता है, चावल का संबंध चंद्र ग्रह से बताया गया है। वहीं गेंहू और काले चने के दान से क्रमशः सूर्य और शनि ग्रह मजबूत होते हैं।
सप्त धान के दान के फायदे:
मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन 7 अनाजों को दान करने से पितरों की कृपा से जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है, धन-धान्य की प्राप्ति होती है, व्यक्ति को रोगों तथा अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है, सभी पापों का नाश होता है। साथ ही इस खास संयोग में किया गया सप्तधान का दान ग्रह दोष और पितृदोष से मुक्ति दिलाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: यमराज हर मनुष्य को देते हैं मृत्यु से पहले ये संकेत, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी
Updated on:
28 May 2022, 12:33 PM IST
Published on:
28 May 2022, 12:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.