3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वप्न शास्त्र: सपने में नदी के बहते पानी को देखना देता है इच्छा पूर्ण होने का संकेत, जानिए नदी से जुड़े इन सपनों का क्या है अर्थ

Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में नदी देखने के कई शुभ और अशुभ संकेत बताए गए हैं। आइए जानते हैं नदी से जुड़े इन सपनों का क्या मतलब है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 12 May 2022, 5:41 PM IST

sapne me nadi ka pani dekhna, sapne me nadi me dubna, dream interpretation river water, सपने में नदी देखना, सपने में नदी का बहता पानी देखना, सपने में नदी में बाढ़ देखना, सपने में बहता हुआ पानी देखना, dream interpretation water, स्वप्न शास्त्र, शुभ-अशुभ सपने,

स्वप्न शास्त्र: सपने में नदी के बहते पानी को देखना देता है इच्छा पूर्ण होने का संकेत, जानिए नदी से जुड़े इन सपनों का क्या है अर्थ

स्वप्न शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें हमें दिखाई देने वाली सपनों को किसी ना किसी चीज से संबंधित बताया गया है। व्यक्ति को सपने में कई तरह की चीजें दिखाई देती हैं। कभी वह खुद को घूमते हुए देखा है, तो कभी किसी कार्य को करते हुए देखता है और कभी खुद को संकट में या डरावनी चीजें देखता है। स्वप्न शास्त्र में इन सभी सपनों के शुभ और अशुभ अर्थ बताए गए हैं। वहीं सपने में नदी देखने के भी कई मतलब बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इन सपनों का अर्थ...

1. नदी का बहता हुआ पानी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में नदी का बहता हुआ पानी देखता है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है जो कि एक शुभ परिणाम देगा।

2. सपने में नदी के किनारे खड़े रहना
यदि कोई व्यक्ति सपने में स्वयं नदी किनारे खड़े होकर बहते हुए पानी को देखता है, तो यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके मन में कोई दबी हुई इच्छा जल्द ही पूर्ण होने वाली है और आपकी किस्मत खुलने वाली है।

3. नदी के तेज बहाव में बहते हुए देखना
सपने शास्त्र के अनुसार इस तरह का सपना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपके जीवन में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

4. किसी को नदी में डूबते हुए देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को डूबते हुए देता है तो वह इस बात को सपने का अर्थ है कि आप अपने कार्य को ठीक तरह से नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए संभल जाएं अन्यथा आपको आपको परेशानी हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें: कुकिंग में बड़ी माहिर होती हैं इस राशि की लड़कियां, मां अन्नपूर्णा का होता है इन पर आशीर्वाद