1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वप्न शास्त्र: सपने में पति-पत्नी का नजर आना किस बात का है संकेत, जानिए रिश्तों से जुड़े इन सपनों का मतलब

Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आपको दिखाई देना वाला हर सपना कोई ना कोई संकेत अवश्य देता है। वहीं सपने में कई बार हमें अपने माता-पिता, भाई या पत्नी भी दिखाई देते हैं। तो आइए क्या संकेत देते हैं ऐसे सपने...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 28 Jul 2022, 5:16 PM IST

swapna shastra, dream interpretation wife, dream interpretation parents, sapne me patni ko dekhna, sapne me dost dekhna matlab, sapne me rishtedar ka ghar aana,

स्वप्न शास्त्र: सपने में पति-पत्नी का नजर आना किस बात का है संकेत, जानिए रिश्तों से जुड़े इन सपनों का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना आपके जीवन में होने वाले किसी न किसी परिवर्तन का संकेत देता है जो शुभ या अशुभ हो सकता है। सपनों में हमें बहुत कुछ दिखाई देता है। वहीं कई बार हम अपने घरवालों या किसी मित्र को भी सपने में देखते हैं। तो आइए जानते हैं किस बात की ओर इशारा करते हैं ऐसे सपने...

सपने में पति या पत्नी को देखना
यदि कोई पत्नी अपने सपने में पति को या फिर पति सपने में पत्नी को देखता है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना आपके वैवाहिक रिश्ते के मजबूत होने और जीवन में खुशियां आने का संकेत माना जाता है।

सपने में माता-पिता को देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में माता-पिता को देखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको भविष्य में अपने काम में सफलता और सम्मान प्राप्त होने वाला है।

सपने में मित्र का नजर आना
मित्र का नजर आना एक बेहद शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी दोस्त को देखना इस बात का संकेत है कि काफी उथल-पुथल के बाद आपके जीवन में सुकून के पल आने वाले हैं। इसके अलावा यदि कोई मित्र आपके सपने में आए तो यह इस बात की तरफ इशारा भी करता है कि आपके दोस्त को मदद की जरूरत है।

सपने में रिश्तेदारों को देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी सगे संबंधी को अपने घर में आता हुआ देखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आपको अपने काम में बेहतर अवसर और नए प्रोजेक्ट मिलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Astrology: खाली लोटा मंदिर ले जाने से आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, जानें पूजा के ये जरूरी नियम