1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वप्न शास्त्र: सपने में बच्चे का जन्म देखना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए किस बात का है ये इशारा

स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति द्वारा देखे जाने वाले हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है जिसका संबंध उसके जीवन से होता है। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं तो कुछ आपको आने वाली समस्याओं के लिए आगाह करते हैं। वहीं सपने में किसी बच्चे का जन्म देखना बहुत शुभ माना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 8 Jul 2022, 12:31 PM IST

sapne mein bache ko janam dete huye dekhna, sapne me bacche ka janam dekhna, sapne me judwa bacche paida hote dekhna, dream of new born baby meaning, swapna shastra, dhan prapti ke sapne, latest religious news,

स्वप्न शास्त्र: सपने में बच्चे का जन्म देखना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए किस बात का है ये इशारा

स्वप्न शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति द्वारा देखे जाने वाले सपनों का कोई ना कोई अर्थ बताया जाता है। साथ ही हमें दिखाई देने वाले सभी सपनों का कोई ना कोई शुभ या अशुभ प्रभाव जरूर होता है। कभी हम अपने किसी रिश्तेदार को सपने में देखते हैं तो कभी किसी घटना को होते हुए। कुछ सपने हमें सुखद अनुभव देते हैं तो कई सपने हमें डरा देते हैं। ऐसे में स्वप्न शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं यदि आपने अपने सपने में किसी बच्चे का जन्म होते हुए देखा है तो यह किस बात की तरफ इशारा करता है...

सपने में बच्चे का जन्म होता देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपने सपने में किसी बच्चे को पैदा होते हुए देखा है तो यह एक बहुत शुभ स्वप्न माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने आने वाला समय आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आएगा। आपको अपने कार्य में तरक्की और धन लाभ होने वाला है।

इसके अलावा यदि ऐसा सपना किसी महिला को दिखाई देता है तो माना जाता है कि उसे जल्द ही जीवन में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सपने में जुड़वा बच्चे पैदा होते देखना
वहीं अगर स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि सपने में जुड़वा बच्चों का जन्म होते हुए दिखाई दिया है तो यह सपना कारोबार में लाभ का संकेत देता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्दी ही आपको अपने कारोबार में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Sawan Somvar 2022: 14 जुलाई से लगेगा सावन, जानिए सोमवार व्रत में किन चीजों का करें सेवन और क्या खाने की है मनाही