सपने भी हमारे जीवन का एक हिस्सा होते हैं। दिन भर में आपके साथ होने वाली घटनाएं आपके अवचेतन मन में एकत्रित हो जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको सपने पर आपका कोई वश नहीं चलता लेकिन स्वप्न में दिखाई देने वाली चीजें आपके जीवन से ही जुड़ी होती हैं। साथ ही आपको सपने में जो कुछ भी नजर आता है वह भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। इनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे सपनों के बारे में जो जीवन में आने वाले किसी संकट का ’सूचक’ होते हैं...