स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यापारी खुद को सपने में ऊंचाई से गिरता हुआ देखता है तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना आमदनी में कमी होने का इशारा माना जाता है। वहीं अगर किसी महिला को बार-बार ऐसा सपना दिखाई देता है तो यह उसके पति की आय में हानि का संकेत माना जाता है।
इसके अलावा स्वप्न शास्त्र कहता है कि, यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को तेजी से ऊंचाई वाली जगह से नीचे गिरते हुए पाता है तो यह आपके जीवन में कुछ बड़ा बदलाव होने का संकेत होता है।