script

फेंगशुई: घर की पूर्व दिशा में क्रिस्टल कछुए को रखने से होते हैं कई फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Aug 04, 2022 04:55:33 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Feng Shui Crystal Turtle: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल कछुए को घर में रखना बड़ा शुभ माना जाता है। यह न केवल सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है बल्कि घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी सहायक माना गया है।

feng shui shastra, crystal turtle placement in home, crystal turtle facing direction, crystal kachua kaha rakhe, crystal kachua benefits, crystal turtle for good luck,

फेंगशुई: घर की पूर्व दिशा में क्रिस्टल कछुए को रखने से होते हैं कई फायदे

हिंदू धर्म शास्त्रों में कछुए को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कुर्मू यानी कच्छप अवतार के रूप में मंदार पर्वत को पीठ पर संभाला था। इसलिए कछुए को पूजनीय माना जाता है। वहीं चीनी वास्तु अर्थात् फेंगशुई शास्त्र में भी घर में क्रिस्टल के कछुए को रखने के कई फायदे बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं घर में किस स्थान पर क्रिस्टल कछुआ रखना होता है शुभ…

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में पूर्वी दिशा और दक्षिण-पश्चिम कोने में क्रिस्टल या मिट्टी का कछुआ रखना सर्वोत्तम माना गया है। ध्यान रखें कि क्रिस्टल कछुए का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।

फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक कछुआ धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऐसे में आर्थिक समस्याओं को दूर करने और धन लाभ के लिए क्रिस्टल कछुए को अपने घर की तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है।

इसके अलावा घर के मंदिर में पीले रंग के कपड़े में क्रिस्टल का कछुआ रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यदि आपको नींद ना आने की समस्या है तो क्रिस्टल कछुए को सिरहाने रखकर सोने से लाभ मिल सकते हैं। साथ ही घर के मुख्य कमरे में इसे रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

वहीं धर्म शास्त्रों में स्फटिक धातु का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में घर के ईशान कोण में क्रिस्टल के कछुए को रखने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी की मान्यता है।

यदि घर में अक्सर कोई न कोई बीमार रहता है तो क्रिस्टल के कछुए को घर के मध्य स्थान में रखने से यह घरवालों की सेहत के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक माना जाता है।

यह भी पढ़ें

5 August 2022 Numerology Horoscope: महीने की 1, 6 और 10 तारीख को जन्मे लोगों को होगा धन लाभ, मूलांक से जानें अपना अंक राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो