1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Feng Shui Shastra: घर में रखें डॉल्फिन मछली की ऐसी मूर्ति, दुर्भाग्य और करियर बाधा दूर होने की है मान्यता

Dolphin Statue: फेंगशुई शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में सही दिशा में रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसी प्रकार डॉल्फिन मछली की ऐसी मूर्ति घर में रखना करियर में तरक्की के लिए शुभ माना जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 25 Jul 2022, 11:35 AM IST

feng shui shastra, dolphin statue for home, dolphin machhali, feng shui dolphin placement, feng shui tips for money luck, feng shui tips for career and wealth, study room feng shui tips, feng shui tips for job getting,

Feng Shui Shastra: घर में रखें डॉल्फिन मछली की ऐसी मूर्ति, दुर्भाग्य और करियर बाधा दूर होने की है मान्यता

फेंगशुई शास्त्र भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह एक ऐसी विधा है जिसमें जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई की चीजों को घर में सही दिशा और जगह पर रखकर शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसी तरह जीवन के दुर्भाग्य को दूर करने के लिए फेंगशुई की डॉल्फिन मछली की मूर्ति को घर में रखना भी एक उपाय बताया गया है। तो आइए जानते घर में डॉल्फिन मछली की मूर्ति कहां रखने से होते हैं फायदे...

कहां रखें डॉल्फिन मछली की मूर्ति
फेंगशुई शास्त्र में डॉल्फिन को मानसिक सुखों और जिम्मेदारी का प्रतीक माना गया है। इसलिए जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए अपने घर के लिविंग रूम में उत्तर दिशा में डॉल्फिन मछली का स्टेच्यू सजाया जा सकता है।

डॉल्फिन स्टेच्यू के लाभ
फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक करियर में तरक्की और मनचाही नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवा अपने कमरे में डॉल्फिन की मूर्ति रख सकते हैं।

इसके अलावा बच्चों के स्टडी रूम में उत्तर दिशा में डॉल्फिन स्टेच्यू रखने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है।

व्यापार में वृद्धि और सफलता के लिए अपने दफ्तर या दुकान में भी डॉल्फिन मछली की मूर्ति रखी जा सकती है।

वहीं फेंगशुई शास्त्र के अनुसार यदि घर में डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा लाकर रखा जाए तो इससे घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और ग्रह कलेश दूर होते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, संतान सुख की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने की मान्यता