सनातन धर्म में सप्ताह के दिनों के निश्चित कारक देव व देवी माने गए हैं। ऐसे में जहां भाग्य के कारक शुक्र ग्रह के वार यानि शुक्रवार की कारक देवी मां लक्ष्मी को माना गया है। वहीं शुक्रवार को माता संतोषी का दिन भी माना जाता है। सुख-शांति और सौभाग्य पाने के लिए स्त्री-पुरूष मां संतोषी की पूजा अर्चना करते हैं। मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए 16 शुक्रवार तक व्रत किए जाते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर, घर की पूरी सफाई करनी चाहिए. बाद में स्नानादि करके माता की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करनी चाहिए।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार संतोषी माता को सुख, संतोष और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। माता संतोषी देवों में श्रेष्ठ श्रीगणेश और माता रिद्धि-सिद्धि की पुत्री हैंञ उनका धान्य, सोना, चांदी, मूंगा, रत्नों से भरा परिवार है। इसलिए उनकी प्रसन्नता परिवार में सुख-शांति तथा मनोकामनाएं पूर्ति कर शोक विपत्ति चिन्ता परेशानियों को दूर कर देती है।