ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का अपना अलग स्वभाव होता है। जिसके कारण कुछ राशियों की कुछ राशि के जातकों से तो गहरी दोस्ती हो जाती है परंतु ग्रहों और राशियों में प्रभाव से कुछ ऐसी राशि के लोग भी होते हैं जिनसे उनकी बिल्कुल नहीं बन पाती। इसी क्रम में आज हम आपको कर्क राशि के लोगों के स्वभाव के साथ उनकी मित्र तथा शत्रु राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं...
कर्क राशि वाले कैसे होते हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के लोग भावुक, शांत और मूडी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को तरक्की तो पसंद होती है लेकिन ये ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं होते। कर्क राशि के लोग अपने परिवार वालों को काफी महत्व देते हैं और उनका ख्याल भी रखते हैं।