27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर करें ये ज्योतिष उपाय, हर प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Ganesh Chaturthi 2022 Upay: इस साल 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी है। वहीं इस बार गणेश चतुर्थी के दिन बुधवार पड़ने से यह दिन और भी खास है। ऐसे में ज्योतिष अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 30 Aug 2022, 1:39 PM IST

Ganesh chaturthi 2022 date, ganeshotsav 2022, गणेश चतुर्थी 2022, ganesh chaturthi ke upay, गणेश चतुर्थी 2022 की तारीख, ganesh chauth 2022, ganesh ji ko prasan karne ke upay, ganesh chaturthi ke din kya karna chahiye,

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर करें ये ज्योतिष उपाय, हर प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Ganesh Chauth 2022: हर साल भाद्रपद माह में 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस साल बुधवार, 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर उसकी दस दिनों तक सुबह-शाम विधिवत पूजा की जाती है और फिर अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा के बाद गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। वहीं शास्त्रों में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है। ऐसे में मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन इन ज्योतिष उपायों को करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति का आशीर्वाद देते हैं...

गणेश चतुर्थी के उपाय

कार्य सिद्धि के लिए उपाय

अगर लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को एक माला में पिरोकर 4 नारियल अर्पित करें।

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
जीवन में कष्टों से मुक्ति पाने और मनोकामना पूर्ति के लिए गणेश चतुर्थी पर किसी हाथी को चारा खिलाएं और मंदिर जाकर गणपति जी से अपनी इच्छापूर्ति की प्रार्थना करें।

धन प्राप्ति के लिए उपाय
आर्थिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के साथ सुपारी का भी पूजन करें। फिर इस सुपारी को पूजा के बाद कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें। मान्यता है कि इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

विवाह के लिए उपाय
यदि किसी लड़के के विवाह में अड़चन आ रही है तो गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और वहीं कन्याएं यदि गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणपति जी को मालपुए का भोग लगाती हैं तो इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार मैसेज