श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर, पुणे
देशभर सए लोग महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर के दर्शन करने आते हैं। वहीं इस मंदिर के ट्रस्ट को भारत के सबसे अमीर ट्रस्टों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर को श्रीमंत दगडूशेठ नाम के एक हलवाई ने अपने बेटे की प्लेग के कारण मृत्यु होने के बाद बनवाया था। उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम रखा गया है।