मोती रत्न धारण करने से होने वाले लाभ-
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को बहुत गुस्सा आता है और उनका मन कभी भी एक जगह स्थिर नहीं रहता उन लोगों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है।
2. मोती रत्न पहनने से मन शांत होने के साथ ही दिमाग भी स्तर होता है। यानी मोती धारण करने से एकाग्रता बेहतर होती है।
3. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जातक की कुंडली में चंद्रमा को सुख-शांति, भूमि, धन का कारक माना गया है। ऐसे में मोती रत्न धारण करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है जिससे व्यक्ति धनवान तथा दयालु बनता है।