ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को व्यक्ति के धन, वैभव, वैवाहिक जीवन और संतान सुख का कारक माना गया है। वहीं व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत को बहुत खास माना जाता है। गुरु पर्वत हथेली में तर्जनी उंगली के नीचे का क्षेत्र होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह मौजूद हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।