1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा 2022: गुरु पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र के संयोग से बन रहा शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Guru Purnima 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में गुरु पूर्णिमा पर्व 13 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के संयोग से इन 3 राशि के जातकों को लाभ होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 Jul 2022, 4:23 PM IST

guru purnima parv 2022, guru purnima 2022 date, guru purnima 2022 kab hai, trigrahi yog 2022, vedvyas jayanti 2022, sun planet, Mercury Planet, Venus planet, trigraha yoga effects, guru purnima kyon manae jaati hai, gemini horoscope july 2022, sagittarius horoscope july 2022 career, taurus horoscope 2022 july, latest religious news,

गुरु पूर्णिमा 2022: गुरु पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र के संयोग से बन रहा शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

कहा जाता है कि गुरुओं का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा होता है। वहीं सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2022 में गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह तीनों मिथुन राशि में विराजमान होंगे जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस बेहद शुभ योग के कारण तीन राशि के जातकों को भरपूर लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार कौन सी हैं वे राशियां जिनके जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव...

मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर बन रहे त्रिग्रही योग के कारण मिथुन राशि के लोगों को अपने भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के लोगों को अपने करियर में तरक्की प्राप्त होगी। साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी और अनावश्यक खर्चों में कमी होगी।

वृष राशि
वृषभ राशि के लोगों के जीवन में भी शुभ संयोग से सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको अपना उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है और कहीं से धन लाभ होने की भी संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं वृषभ राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आने की संभावना है।

धनु राशि
ज्योतिष अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए इस साल की गुरु पूर्णिमा बड़ी खास हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश में है उन्हें कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी में सफलता मिलने के संभावना बनती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: छिपकली का शरीर के इस अंग पर गिरना धन प्राप्ति और मान-सम्मान में वृद्धि का देता है संकेत