29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में ऐसा बुध पर्वत बनाता है जातक को धनवान

Budh Pravat In Hand: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में रेखाओं और चिन्हों के आधार पर उसके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। इसी प्रकार आपकी हथेली में बुध पर्वत को बहुत खास माना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 28 Jun 2022, 5:33 PM IST

hastrekha shastra, palmistry, budh parvat in hand, budh parvat ka utha hona, budh parvat par tribhuj, budh parvat par trishul, mercury mount in palmistry, lucky sign in hand, money sign on palm, hast rekha me budh parvat, mercury in astrology, palmistry money line,

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में ऐसा बुध पर्वत बनाता है जातक को धनवान

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह-नक्षत्र, राशि और जन्म कुंडली के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया जाता है। उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिन्हों के आधार पर उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बुध पर्वत की स्थिति बहुत खास मानी जाती है। आपको बता दें कि हथेली में बुध पर्वत अनामिका उंगली के नीचे होता है। इसलिए यदि बुध पर्वत की स्थिति इस प्रकार हो तो व्यक्ति को अपने करियर, धन और व्यापार आदि में तरक्की मिलती है...

बुध पर्वत का कैसा होना शुभ माना जाता है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार बुध पर्वत का हथेली में उभरा हुआ होना बहुत अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति के हाथ में बुध पर्वत उभरा हुआ होता है वह व्यक्ति आकर्षक दिखने के साथ ही दूरदर्शी और आशावादी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग हर मुसीबत का सामना बड़ी निडरता से करते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

बुध पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह होना
माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में बुध पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह मौजूद होता है वे लोग आर्थिक रूप से काफी समृद्ध होते हैं। यानी ये लोग जीवन में खूब तरक्की और धन कमाते हैं। साथ ही समाज में इन्हें एक खास स्थान प्राप्त होता है।

बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान होना
हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान मौजूद होता है तो ऐसे लोगों को अपने कारोबार में खूब सफलता मिलती है और धन लाभ भी होता है। इसके अलावा ऐसे बुध पर्वत वाले लोग फिल्मों और मीडिया के क्षेत्र में भी अपना सिक्का जमा लेते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: भोग लगाते और प्रसाद खाते समय इन चीजों का रखें विशेष ध्यान