23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / वास्तु: घर में हाथी की ऐसी मूर्ति लाती है सुख-समृद्धि, कारोबार में तरक्की और धन प्राप्ति की है मान्यता

वास्तु: घर में हाथी की ऐसी मूर्ति लाती है सुख-समृद्धि, कारोबार में तरक्की और धन प्राप्ति की है मान्यता

Vastu Tips: हिंदू धर्म में चांदी को बहुत पवित्र धातु माना जाता है। ऐसे में वास्तु अनुसार घर में इस जगह चांदी के हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 23 Jul 2022, 9:36 AM IST

silver elephant statue, silver elephant statue vastu, vastu tips for home, chandi ka hathi rakhne ke fayde, chandi ka hathi kaha rakhe, vastu tips for business growth, vastu tips for money luck, silver elephant in bedroom, latest religious news,

वास्तु: घर में हाथी की ऐसी मूर्ति लाती है सुख-समृद्धि, कारोबार में तरक्की और धन प्राप्ति की है मान्यता

वास्तु शास्त्र में जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। कई बार आपके घर या दफ्तर में वास्तु दोष, ग्रह दोष और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं हमारे हिंदू धर्म शास्त्रों में हाथी को धर्म और धैर्य का कारक माना जाता है। वहीं भगवान गणेश को भी गजानन के नाम से पुकारा जाता है। ऐसे में वास्तु अनुसार घर में चांदी का हाथी रखना बहुत शुभ होता है। चांदी के हाथी की मूर्ति के अलावा सही दिशा में हाथी के चित्र या पेंटिंग को लगाना भी जीवन की सुख-समृद्धि में वृद्धि कर सकता है। तो आइए जानते हैं घर में कहां रखें चांदी के हाथी की मूर्ति...

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में ठोस चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही गणपति जी और माता लक्ष्मी से इसका संबंध होने से इसे धन और ऐश्वर्य में वृद्धि का कारक भी माना जाता है।

वहीं हाथी की मूर्ति को बच्चों के पढ़ाई के कमरे में रखने से उनकी एकाग्रता में वृद्धि होती है।

आप घर की उत्तर दिशा में चांदी के हाथी का जोड़ा भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर के लोगों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो चांदी के हाथी की मूर्ति के जोड़े को घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

वहीं बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है ये रत्न, जानें कब और कैसे करेंगे धारण