2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी अपने गले में पहनते हैं देवी-देवताओं के लॉकेट, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Astro Tips: आपने कई लोगों को भगवान के चित्र या बनावट वाले लॉकेट पहनते देखा होगा। लेकिन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान के लॉकेट धारण करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 28 Jul 2022, 11:31 AM IST

jyotish shastra, religious lockets, god pendant, bhagwan ka locket, bhagwan ka locket pehna chahiye ya nahi, astro tips for wearing lockets, is it ok to wear religious locket, yantra dharan karne ke fayde,

अगर आप भी अपने गले में पहनते हैं देवी-देवताओं के लॉकेट, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Religious Locket: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन चीजों को हम धारण करते हैं उनका शुभ-अशुभ प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ता है। आमतौर पर बहुत से लोगों को आपने कई तरह के लॉकेट पहनते देखा होगा। कोई अपने नाम का लॉकेट धारण करता है तो कोई किसी धार्मिक चिन्ह का। वहीं कुछ लोगों को आपने भगवान के चित्र या बनावट वाले लॉकेट पहनते देखा होगा। बहुत से लोग इन्हें फैशन के लिए भी धारण करते हैं। परंतु ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक भगवान के लॉकेट को धारण करना वास्तविकता में सही या गलत? आइए जानते हैं क्या है मान्यता...

भगवान के लॉकेट पहनते समय ये बात ध्यान रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान की तस्वीर या उनके चेहरे की बनावट वाले लॉकेट पहनना शुभ नहीं माना गया है क्योंकि जाने अनजाने या रोजाना की भाग-दौड़ के कारण आपके शरीर पर गंदगी आती है और लॉकेट पर भी अस्वच्छ हाथ लगते हैं। भगवान के चित्र वाले लॉकेट पर गंदगी लगने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है। इस कारण से देवी-देवताओं के चित्र वाले लॉकेट पहनना सही नहीं माना गया है।

यंत्र वाले लॉकेट कर सकते हैं धारण
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना गया है कि आप शुभ प्रभावों के लिए देवी-देवताओं के प्रतीक चिन्ह के रूप में उनके यंत्र वाले लॉकेट ज्योतिषीय सलाह से धारण कर सकते हैं। ज्योतिष मान्यता है कि सही विधि द्वारा यंत्र धारण करने से न केवल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है बल्कि कुंडली के ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें: Vakri Guru 2022 Upay: कल से बदलेगी गुरु की चाल, मीन राशि में होंगे वक्री, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हर गुरुवार कर सकते हैं उपाय