जानवरों को पालना कोई नई बात नहीं है। प्राचीन समय से ही गांव और कस्बों में लोग गाय, भैंस, मुर्गी, बकरी आदि पशुओं को पालते आए हैं। लेकिन ये लोग अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु इन जानवरों को पालते हैं। वहीं आजकल शहरों में तो जानवरों को पालना एक शौक और स्टेटस बन गया है। जिसमें से आपने कुत्ता और बिल्ली पालने वाले लोग काफी देखे होंगे। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को हमेशा अपने ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ही जानवरों को पालना चाहिए। जिससे वे आपके जीवन के लिए सुख-समृद्धि का कारण बन सकें और जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर कर सकें। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से जानवर पालना शुभ माना जाता जाता है...