30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु: शनि दोष का कारण बन सकती हैं रसोई और स्टोर रूम में मौजूद ये चीजें

Vastu Tips: कई बार हमारे घरों में ऐसी बहुत सी चीजें रखी रहती हैं जिनका लंबे समय तक कोई इस्तेमाल नहीं होता और ये चीजें बस पड़ी-पड़ी खराब हो जाती हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपकी भी रसोई या स्टोर रूम में ऐसी चीजें रखी हैं तो ये जीवन में समस्या पैदा कर सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 12 Jul 2022, 12:44 PM IST

vastu shastra, vastu tips for kitchen, vastu tips for store room, rasoi me kya nahin rakhna chahiye, store room according to vastu, shani dasha se bachne ke upay, vastu dosh nivaran upay, vastu dosh ke karan, latest religious news,

वास्तु: शनि दोष का कारण बन सकती हैं रसोई और स्टोर रूम में मौजूद ये चीजें

अक्सर देखा जाता है कि घरों में ऐसे बहुत सारा सामान होता है जो एक दो बार इस्तेमाल आने के बाद लंबे समय तक ऐसे ही पड़ा रहता है और बस घर में जगह घेरता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी यह अनदेखी शनि दोष और जीवन में दरिद्रता का कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं रसोई और स्टोर रूम में रखी वे कौन सी चीजें हैं जो जीवन में समस्या पैदा कर सकती हैं...

पीतल के बर्तन
प्राचीन समय में पीतल के बर्तनों में भोजन करने का बहुत जलन था लेकिन अब धीरे-धीरे समय बदलने के साथ ही पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल भी कम होता जा रहा है। ऐसे में यदि आपकी रसोई में भी पुराने पीतल के बर्तन रखे हुए हैं जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता, तो आज ही इन्हें वहां से हटा दें क्योंकि वास्तु अनुसार यह शनि दोष का कारण बन सकता है। जिससे जीवन में आर्थिक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
कई बार हम रसोई घर में मिक्सर या इंडक्शन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने के बाद उन्हें समय ना मिलने या आलस के कारण ठीक नहीं करा पाते और रसोई में ही किसी कोने में रख देते हैं। लेकिन वास्तु दोष से बचने के लिए या तो बिजली के इन उपकरणों को ठीक करवा लेना चाहिए या फिर इन्हें वहां से हटा देना चाहिए अन्यथा यह घर के बच्चों के करियर में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

बंद घड़ियां
कभी-कभी घड़ी के सेल बंद पड़ जाने या घड़ी के ही खराब हो जाने पर लोग उसे स्टोर रूम में कहीं पटक देते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार घर में बंद पड़ी हुई घड़ी रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता क्योंकि घड़ी का संबंध आपके भाग्य से होता है और बंद पड़ी हुई खड़ी रखने से तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

पुराने कपड़े
आजकल तो बदलते फैशन के कारण लोग तरह-तरह की कपड़े खरीद लेते हैं और फिर मन भर जाने के बाद इन्हें स्टोर में पोटली में बांधकर लंबे समय तक रखे रखते हैं। परंतु वास्तु के जानकारों के मुताबिक स्टोर रूम में रखे ये कपड़े गृह-क्लेश और आर्थिक हानि का कारण बन सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इन कपड़ों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दे दें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: पाना है भोलेनाथ का आशीर्वाद तो सावन के हर सोमवार करें ये उपाय