हिंदू पंचांग के अनुसार जब भी सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब से खरमास प्रारंभ हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार खरमास में मांगलिक व शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। खरमास में खासकर विवाह, नूतन गृह प्रवेश, नया वाहन, भवन क्रय करना, मुंडन जैसे शुभ कार्यों पर एक माह के लिए प्रतिबंध लगा है। 16 दिसंबर से संक्रांति तक खरमास लगा रहेगा।