1. लंबे कान वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान लंबे होते हैं उनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग स्वभाव से भावुक, परिश्रमी और व्यवहारिक होते हैं। इन लोगों को अपने परिवार से बहुत प्रेम होता है। इसके अलावा इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है। और लंबे कान वाले लोग अगर किसी बात को एक बार याद कर लें तो ये उसे कभी नहीं भूलते हैं, क्योंकि इनका दिमाग काफी तेज होता है।