2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu: घर की इस दिशा में लगा कैलेंडर हटा दें तुरंत, घरवालों की तरक्की और सेहत पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

Vastu Tips For Calendar: समय परिवर्तनशील है और इसका एहसास आपको घर में लगा कैलेंडर हर दिन कराता है। साल बदलते ही घर में नया कैलेंडर भी आ जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कैलेंडर को लगाने के कुछ नियम भी बताए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 27 Jul 2022, 3:25 PM IST

calendar direction as per vastu, where to hang calendar in home, where to hang calendar as per vastu, ghar mein calendar kahan lagana chahie, calendar direction according to vastu,

Vastu: घर की इस दिशा में लगा कैलेंडर हटा दें तुरंत, घरवालों की तरक्की और सेहत पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

आमतौर पर घर में लगे कैलेंडर का इस्तेमाल हम तारीख, वार, तिथि या त्योहारों को देखने के लिए करते हैं। कैलेंडर आप उस समय के बदलने का एहसास कराता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार साल बदलने के साथ ही कैलेंडर भी बदल देना चाहिए क्योंकि पुराने कैलेंडर को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा वास्तु के जानकारों के मुताबिक घर में कैलेंडर लगाते समय दिशाओं का ध्यान रखना भी आवश्यक है क्योंकि इसका असर आपकी तरक्की और सुख-समृद्धि पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं घर में किस दिशा में कैलेंडर लगाना सही है और किस दिशा में इसे लगाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां...

दक्षिण दिशा में कभी न लगाएं कैलेंडर
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैलेंडर परिवर्तनशील समय का बोधक माना गया है जबकि दक्षिण दिशा ठहराव की दिशा होती है। इसलिए घर में कभी भी दक्षिण दिशा में कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे घरवालों की तरक्की में अड़चनें पैदा हो सकती हैं और घर के मुखिया की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी कैलेंडर लगाना अशुभ माना गया है। साथ ही ध्यान रखें कि कैलेंडर पर किसी भी हिंसक जानवर या नकारात्मक भाव पैदा करने वाली तस्वीरें नहीं होनी चाहिए।

यहां लगाएं कैलेंडर
वास्तु के जानकारों के मुताबिक पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य की दिशा होने के कारण पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से आपको अपने कार्यों में तरक्की प्राप्त होती है। वहीं पर कुबेर देव की दिशा होने के कारण घर में उत्तर दिशा की दीवार पर कैलेंडर लगाने से वास्तु अनुसार धन लाभ के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: Monthly Numerological Horoscope August 2022: अंक ज्योतिष से जानें आपके करियर और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा होने वाला है अगस्त का महीना