2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 नाम के लड़के-लड़कियों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं पैसा

जिन लड़के-लड़कियों का नाम इन अक्षर से शुरू होता है वो दिमाग के काफी तेज होते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। इनके ऊपर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Feb 2022, 10:36 AM IST

name_astrology.jpg

इन 4 नाम के लड़के-लड़कियों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं पैसा

Richest People Astrology: नाम से किसी भी व्यक्ति की पहचान तो पता चल ही जाती है साथ ही उसके स्वभाव और आदतों का भी पता लगाया जा सकता है। हर व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में काफी कुछ बताता है। यहां हम बात कर रहे हैं ऐसे 4 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं।

जिन लड़के-लड़कियों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो दिमाग के काफी तेज होते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। इनके ऊपर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये धन कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करने में भी माहिर माने जाते हैं।

जिन लोगों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी बुद्धिमान होते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इन्हें हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये जिस काम को करने की जिद्द पकड़ लेते हैं उस काम को करके ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इस नाम की लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

जिन लोगों का नाम M अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये अपने बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये साहसी और ईमानदार होते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं।

जिन लोगों का नाम J अक्षर से शुरू होता है उनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। ये पैसे से पैसा बनाने में माहिर होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। कुबेर देवता की इन पर विशेष कृपा रहती है। ये अपनी किस्मत खुद ही चमकाते हैं।
यह भी पढ़ें: अपने पार्टनर से बेपनाह मोहब्बत करती हैं इन राशियों की लड़कियां, देखें क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है इस लिस्ट में