
लाल किताब: जीवन के हर संकट से मुक्ति दिला सकते हैं मंगलवार के ये उपाय
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है और इनकी कृपा से जीवन में सब मंगल ही मंगल होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में मंगल ग्रह के मजबूत होने से जातक के साहस, पराक्रम में वृद्धि होती है और जीवन के सभी भय दूर होते हैं। वहीं मंगल की शुभ स्थिति भूमि सुख प्रदान करती है। तो आइए जानते हैं मंगलवार को लाल किताब के अनुसार कौन से उपाय फलदायी माने गए हैं...
लाल किताब मंगल के उपाय
लाल किताब के अनुसार मंगलवार के दिन लाल फूल, लाल फल, लाल चंदन, लाल रंग के कपड़े और कोई लाल मिठाई हनुमान जी को अर्पित करने से आपकी हर इच्छा पूर्ण होती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए बहुत खास माना जाता है। इसके लिए मंगलवार को किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर, केवड़े का इत्र, गुड़, चमेली का तेल, नारियल, पान और चने अर्पित करें। साथ ही इस दिन स्वयं भी गुड़ खाएं और लोगों में बांटें।
मान्यता है कि मंगलवार के दिन बहते पानी में गुड़ और तिल की रेवड़ियां प्रवाहित करने से कुंडली के मंगल ग्रह को मजबूती मिलती है। जिससे व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होती है।
आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए प्रत्येक 5 मंगलवार तक हनुमान जी के मंदिर में ध्वजा चढ़ाना शुभ माना जाता है।
लाल किताब के अनुसार मंगल ग्रह यदि अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो व्यक्ति को अपनी आंखों में सफेद सुरमा लगाना चाहिए। आप चाहें तो काला सुरमा भी डाल सकते हैं। इससे आपको जीवन में जल्द ही शुभ परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Sawan Month 2022: सावन मास का प्रारंभ 14 जुलाई से, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, लेकिन इन बातों का रखें खास ख्याल
Updated on:
4 Jul 2022, 3:01 PM IST
Published on:
4 Jul 2022, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.