1. जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति दुर्बल होती है या बुध की महादशा से पीड़ित जातक कमजोर वाक् क्षमता, गृह क्लेश, आर्थिक हानि आदि समस्याओं से घिर जाता है। ऐसे में लाल किताब के अनुसार लगातार 24 बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करें और व्रत रखें।
2. बुध ग्रह से पीड़ित व्यक्ति को दांतों, पेट संबंधी विकार, कर्ज बढ़ जाना, मान-सम्मान में कमी जैसी परिस्थितियां घेर लेती हैं। ऐसे में हर बुधवार के दिन साबुत मूंग का दान करने से शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।