ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होता है। वहीं ग्रहों का राजकुमार कहा जाने वाला बुध ग्रह जो भाषा, ज्ञान, वाणी, व्यवसाय और आयु का कारक माना गया है, उसका आधिपत्य मिथुन और कन्या राशि वालों पर होता है। बुध ग्रह 21 अगस्त 2022 से अपनी स्वराशि कन्या में हैं और अब 10 सितंबर 2022 को बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में ही वक्री होगा। साथ ही बता दें कि इसी राशि में वक्री होकर बुध ग्रह 2 अक्टूबर 2022 को फिर से मार्गी होगा। तो आइए जानते हैं 10 सितंबर को बुध के कन्या राशि में वक्री होने से किन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है...