हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु इस सृष्टि का कार्यभार छोड़ कर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए इसके बाद इस सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ के हाथों में आ जाता है। वहीं मान्यता है कि सावन के महीने में स्वयं शिवशंभु भूलोक यानी धरती पर आकर यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं। बता दें कि इस साल सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई 2022, गुरुवार से हो रही है। तो आइए जानते हैं भोलेनाथ के धरती पर आने से जुड़ी पौराणिक कथा...