प्रदोष व्रत का महत्वः मान्यता है कि इस व्रत से समस्त पापों का नाश होता है और भक्त को मोक्ष मिलता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, अपार धन मिलता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, रोग कष्ट दूर होते हैं और शिव पार्वती की पूजा से कुंडली से कालसर्प दोष और मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है।