1. होंठ पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन लोगों के ऊपरी होंठ के दाईं तरफ तिल होता है, उन्हें वैवाहिक जीवन में काफी सुख मिलता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल मौजूद है तो उसके अपने पार्टनर के साथ संबंध थोड़े नाजुक होते हैं। उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।