Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों तक मनाया जाता है। वहीं नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का बड़ा महत्व माना गया है। इन तिथियों को क्रमशः दुर्गा अष्टमी और महानवमी के नाम से जानते हैं। वहीं मान्यता है कि अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजा करने से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल सोमवार, 3 अक्टूबर और बुधवार, 4 अक्टूबर को कन्या पूजा की जाएगी। कन्या पूजन के समय छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें भेंट देकर विदा करने की भी परंपरा है। तो आइए जानते हैं कन्या पूजा में कन्याओं को किन चीजों को उपहार में देने से मां भवानी प्रसन्न होती हैं...