12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाणक्य नीति: जीवन में रहना चाहते हैं सुखी तो कभी न रहें इन 3 लोगों के साथ

चाणक्य नीति: चाणक्य नीति में कहा गया है कि यदि आप सुखी और नकारात्मकता से दूर रहना चाहते हैं तो इन 3 लोगों का साथ आज ही छोड़ दें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 4 Apr 2022, 10:03 AM IST

chanakya niti in Hindi, acharya chanakya quotes, chanakya neeti for happy life, चाणक्य नीति, सुखी जीवन के लिए चाणक्य नीति, chanakya niti for success in life in hindi,

चाणक्य नीति: जीवन में रहना चाहते हैं सुखी तो कभी न रहें इन 3 लोगों के साथ

महान कूटनीतिज्ञ और बुद्धिमानी आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं को बड़ी गहराई से समझाया है। साथ ही जीवन में आने वाली समस्याओं को पार करने का मार्ग भी सुझाया है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि यदि आप सुखी और नकारात्मकता से दूर रहना चाहते हैं तो इन 3 लोगों का साथ आज ही छोड़ दें...

1. ईश्वर की निंदा करने वालों का साथ
चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोग जो हमेशा अपने भाग्य को कोसते रहते हैं और ईश्वर की निंदा करते हैं उनका साथ आप में भी नकारात्मकता पैदा कर सकता है। हमेशा अपने ही दुख में डूबे रहने वाले व्यक्ति को कभी कोई संतुष्टि नहीं मिलती है। इसलिए अपनी खुशी के लिए इन लोगों से दूर रहना ही बेहतर है।

2. मूर्खों के साथ
चाणक्य नीति के अनुसार मूर्खों की संगति कभी सही नहीं होती है। आपको मूर्ख लोगों से ना ज्यादा बातें करनी चाहिए और ना ही उन्हें समझाने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि इन लोगों को आप चाहे कितना ही समझाने का प्रयास कर लें ये किसी की नहीं सुनते हैं। मूर्ख लोगों को अपनी ही बातें हमेशा ठीक लगती हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आप ऐसे लोगों पर अपनी ऊर्जा व्यर्थ करते हैं तो यह आपके लिए ही नुकसानदायक है। क्योंकि इससे आपके काम करने की क्षमता और आपकी मानसिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों के दूर रहना ही बेहतर है।

3. दुष्ट महिला के साथ
दूसरों से ईर्ष्या, द्वेष की भावना रखने वाली दुष्ट महिला का साथ भी बिल्कुल सही नहीं बताया गया है। ऐसी महिला ना केवल आपके जीवन बल्कि घर परिवार में भी क्लेश और समस्याएं पैदा करती है। दुष्ट महिला की मदद करना भी अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है क्योंकि यह आपकी मदद का गलत फायदा उठा कर आपको ही नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए चाणक्य नीति में नकारात्मक विचारों वाली महिला से दूर रहना ही उचित बताया गया है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: दोस्ती हो या दुश्मनी, हर रिश्ते को बड़ी गंभीरता से निभाते हैं इन राशियों के लोग