1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology: कम उम्र में ही अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग

Numerology: इस मूलांक के लोगों को महंगे कपड़े, गाड़ी और आभूषणों का शौक होता है। ये काफी खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये अपने बातचीत के तरीके से किसी को भी अपना दीवना बना देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 21 Jan 2022, 1:08 PM IST

numerology.jpg

Numerology: कम उम्र में ही अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग

अंक ज्योतिष अनुसार हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खूबी होती है। मूलांक 6 की बात करें तो इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी होते हैं। ये मेहनत करके कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। ये लोग दिखने में खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है। ये राजा महाराजाओं की तरह अपनी जिंदगी जीते हैं। इन्हें लाइफ में सारे भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।

इस मूलांक के लोगों को महंगे कपड़े, गाड़ी और आभूषणों का शौक होता है। ये काफी खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये अपने बातचीत के तरीके से किसी को भी अपना दीवना बना देते हैं। इनके मित्रों की संख्या काफी अधिक होती है। ये अपने दोस्तों के लिए काफी कुछ करते भी हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी साहित्य, गीत-संगीत, नाटक और नाचने गाने में काफी रुचि होती है।

इस मूलांक के लोग दिखावेबाजी के चक्कर में काफी पैसा खर्च करते हैं। ये चाहते हैं कि हर जगह ये आकर्षण का केंद्र बने रहें। इनके स्वभाव में जिद्दीपन भी देखने को मिलता है। ये अपने आप से किसी को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाते। इनका अधिक समय दूसरों के बारे में सोचने में व्यतीत होता है। जिस कारण ये कई बार अपने मार्ग से भटक भी जाते हैं। अगर ये लोग सिर्फ अपने पर ध्यान दें तो ये बहुत जल्दी सफलता हासिल कर सकते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपने प्रयास से ही धन बनते हैं। इन्हें धन-संपत्ति को लेकर अदालती मामलों का सामना भी करना पड़ता है। इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 6 वाले कला, आभूषण, वस्त्रों के व्यापार व्यवसाय, फ़िल्म, नाटक, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान या होटल आदि से जुड़े काम में अधिक सफलता पाते हैं।
यह भी पढ़ें: शनि 24 जनवरी से हो रहे हैं अस्त, सतर्क हो जाएं इन 5 राशि के लोग