धर्म ग्रंथों के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी पर व्रत करने से जातक को कई हजार गुना यज्ञ का फल मिलता है। व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है, कहा जाता है कि पापों का नाश करने के लिए इससे बड़ा कोई उपाय नहीं होता। माना जाता है की जो लोग परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन रुप की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। इस एकादशी व्रत के बारे में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से बताते हुए कहा- कि जो इस दिन कमलनयन भगवान का कमल से पूजन करते हैं, वे अवश्य भगवान के समीप जाते हैं। जिसने भाद्रपद शुक्ल एकादशी को व्रत और पूजन किया, उसने ब्रह्मा, विष्णु सहित तीनों लोकों का पूजन किया। अत: हरिवासर अर्थात एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए।