27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तोता पालने के कारण आपको हो सकता है ये नुकसान, एक बार जरुर पढ़ लें खबर

तोता पालने के कारण आपको हो सकता है ये नुकसान, एक बार जरुर पढ़ लें खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 27 Feb 2020, 1:29 PM IST

तोता पालने के कारण आपको हो सकता है ये नुकसान, एक बार जरुर पढ़ लें खबर

आजकल लोग अपने घर में पशु या कोई ना कोई पक्षी पालते हैं। वास्तु के अनुसार, फैंगशुई के अनुसार या फिर ज्योतिष के अनुसार इन पशु, पक्षियों को पालने से कुछ लाभ होते हैं तो कुछ हानीयां भी होती है। कुछ लोग अपने घर में तोता पालते हैं। लेकिन क्या आपको पता है तोता पालना आपके लिये जितना फायदेमंद है उसके साथ कुछ नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार तोता पालने के क्या लाभ और नुकसान होते हैं। वहीं अगर तोते की तस्वीर या चित्र लगाया जाए तो इसके क्या परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं...

तोता पालने के फायदे और नुकसानः

1. पद्मपुराण के अनुसार, जिस घर में तोता पाला जाता है इसके साथ ही उसका नाम भगवान के नाम पर रखा जाता है और वह आपके घर में खुश होकर रहता है तो समझ लिजिये की आपकी तरक्की बहुत जल्द होगी और घर में कभी कोई अकाल मृत्यु नहीं मरेगा। वहीं यह भी उल्लेख मिलता है कि घर के सदस्यों पर कभी राहु, केतु और शनि की वक्र दृष्टि नहीं पड़ेगी।

2. वहीं फेंगशुई के अनुसार, अगर आपके बेडरुम में तोते के जोड़े की तस्वीर स्थापित की जाए तो पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध स्थापित होते हैं और आपस में मधुरता आती है।

3. अगर आप काफी समय से बीमार हैं, घर में निराशा छा गई है या खिर दरिद्रता का आप पर प्रभाव पड़ रहा है तो आप अपने घर में तोते की तस्वीर लगा लें। सभी परेशानियों का अंत होगा, क्योंकि तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

4. वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है, साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है।

5. फेंगशुई के अनुसार तोता 5 तत्वों का संतुलन स्थापित करने में मददगार साबित होता है। तोते के रंग-बिरंगे पंख वास्तव में पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु के प्रतीक हैं। अगर घर में इनमें से किसी भी तत्व की कमी है, तो वह इससे दूर हो जाती है।

6. दरअसल, तोतों में यह क्षमता है कि वो जो भी सुनते हैं उसे आसानी से याद कर लेते हैं और उसे वे मन ही मन या बोलकर दोहराते रहते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में गाली-गलौच या झगड़े चलते हैं तो वह भी इसी प्रकार का व्यवहार करेगा। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्‍थायी निर्माण हो जाएगा। इस तरह तोता पालना कई मामलों में शुभ भी है और अशुभ भी।