29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: रिश्ते संभालने में बड़े कच्चे होते हैं इस राशि के लोग

कहते हैं कि रिश्ते बहुत नाजुक डोर से बंधे होते हैं और उन्हें संभलना बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। इसलिए कई बार आपकी एक गलती ही किसी रिश्ते में दरार डालने के लिए काफी होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों के लोग ज्यादा समय तक एक रिश्ते में नहीं टिक पाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 28 Jun 2022, 4:01 PM IST

jyotish shastra,  zodiac signs who can't handle relationship, Scorpio, aries people, aquarius relationship, scorpio relationship traits, astrology about relationship, latest religious news,

ज्योतिष: रिश्ते संभालने में बड़े कच्चे होते हैं इस राशि के लोग

रिश्तो को संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।इसलिए रिश्तों में हर मोड़ पर उठाया गया कदम या तो उस रिश्ते की कड़ी को और मजबूत बना सकता है या धीरेधीरे रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। यानी कि रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। कुछ लोग जिंदगी भर एक रिश्ते को बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहते हैं और कुछ आसानी से एक रिश्ते में नहीं टिक पाते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां ऐसी हैं जिन्हें एक रिश्ते में बंधकर रहना पसंद नहीं होता। तो आइए जानते हैं किस राशि के लोग अपना रिश्ता संभालने में बड़े कच्चे माने जाते हैं...

मेष राशि के लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोगों का स्वभाव गुस्सैल होता है जिससे इन्हें किसी की छोटी बात भी बड़ी जल्दी बुरी लग जाती है। इसलिए जब ये एक रिश्ते में या अपने साथी के साथ लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं और उससे धीरे-धीरे बाहर निकलने की कोशिश करने लग जाते हैं।

वृश्चिक राशि के लोग
वृश्चिक राशि के लोग किसी रिश्ते को संभालने के लिए कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन जब इन्हें लगने लगता है कि अब बात नहीं बन पाएगी तो ये अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप को खत्म करने में भी ज्यादा समय नहीं लेते। हालांकि वृश्चिक राशि के लोग आसानी से अपने साथी की यादों को नहीं मिटा पाते हैं।

कुंभ राशि के लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के बारे में माना जाता है कि इस राशि के जातकों जीवन में कई बार प्यार होता है, हालांकि काफी समय तक एक रिश्ते में बंध कर नहीं रह पाते हैं। इस कारण इनका अपने पार्टनर से ब्रेकअप भी बड़ी जल्दी हो जाता है। कुंभ राशि के लोगों को अपने रिश्तो में आजादी पसंद होती है और तभी ये अपने साथी के साथ रिश्ता निभा पाते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: करियर में चमकानी है अपनी किस्मत तो वर्कप्लेस पर कभी न करें ये गलती