Crystal Tree Benefits: भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है। जिसे आज यहां भी काफी माना जाता है। पंचतत्वों पर आधारित फेंगशुई शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें नियमपूर्वक अपने घर, गार्डन या दफ्तर में रखने से आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको फेंगशुई शास्त्र के क्रिस्टल ट्री के बारे बताने जा रहे हैं जिसे घर की इस दिशा में रखने से सौभाग्य में वृद्धि की मान्यता है...
क्या है क्रिस्टल ट्री: फेंगशुई शास्त्र में क्रिस्टल ट्री विभिन्न रंग-बिरंगे रत्नों और स्फटिक का बना होता है। आप अपनी पसंद का कोई क्रिस्टल ट्री घर या ऑफिस के रख सकते हैं।