scriptवास्तु शास्त्र: पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय न करें ये गलतियां, दूर हो सकती है घर की सुख-समृद्धि | Remember these rules while putting picture of ancestors in the house | Patrika News

वास्तु शास्त्र: पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय न करें ये गलतियां, दूर हो सकती है घर की सुख-समृद्धि

locationनई दिल्लीPublished: Jun 13, 2022 03:27:43 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Ancestors Pictures Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि पूर्वजों की तस्वीर किसी गलत स्थान या दिशा में लगी हुई हो तो घर की सुख-शांति दूर होने के साथ ही धन प्राप्ति में बाधाएं आती हैं।

purvajo ki photo kaha lagaye, ancestors photo direction, ancestors photo facing direction vastu, pitro ki photo kaha lagana chahiye, purvajo ki photo kis disha mein lagana chahie, purvajo ki photo ki disha, ancestors pictures vastu, purvajo ki tasveer kis disha mein lagani chahie, वास्तु शास्त्र, पूर्वजों की फोटो कहां लगाएं,

वास्तु शास्त्र: पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय न करें ये गलतियां, दूर हो सकती है घर की सुख-समृद्धि

हम अपने किसी बुजुर्ग के देहांत के बाद उन्हें तस्वीरों के माध्यम से याद करते हैं। घरों में पूर्वजों की तस्वीर लगाकर उनसे सदा आशीर्वाद प्राप्ति और जीवन की समस्याओं से रक्षा की प्रार्थना करते हैं। लेकिन वास्तु के जानकारों के मुताबिक घर में कहीं भी पूर्वजों की तस्वीर लगा लेना सही नहीं होता। मान्यता है कि गलत दिशा में या गलत जगह पर पूर्वजों की तस्वीर लगाने से जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है और घर की सुख-शांति में कमी हो सकती है। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने के कुछ नियमों के बारे में…

 

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूर्वजों की कभी भी लटकाकर नहीं लगानी चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। किसी लकड़ी के स्टैंड के ऊपर पूर्वजों की रखकर लगाना सही होता है।

2. अपने बेडरूम, रसोईघर या ड्राइंग रूम में पूर्वजों की फोटो लगाने से गृह-क्लेश बढ़ने और धन हानि का भय रहता है। साथ ही इसे वास्तु अनुसार पूर्वजों का अपमान भी माना जाता है।

3. घर के पूजा स्थल या देवी-देवताओं के साथ अपने पूर्वजों की तस्वीर रखना भी वास्तु की दृष्टि से सही नहीं माना गया है। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

4. ध्यान रखें कि कभी भी घर के जीवित लोगों या अपनी फोटो के साथ पूर्वजों की तस्वीर न लगाएं। क्योंकि वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों की आयु घटती है और उसके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

5. घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर पूर्वजों की फोटो लगाना शुभ नहीं माना गया है। जबकि घर की उत्तर दिशा की दीवार पर पूर्वजों की फोटो लगाने से जीवन के कष्टों और अकाल मृत्यु का भय कम होता है। माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा की दीवार पर पूर्वजों की तस्वीर लगाने से उनकी नजर दक्षिण दिशा की तरफ रहती है जिस पितरों और यम की दिशा माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Purnima 2022: सौभाग्य और संतान सुख के लिए पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो पूजा में ना करें इन बातों की अनदेखी

ट्रेंडिंग वीडियो