हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना सावन का प्रारंभ आज 14 जुलाई से हो चुका है। सावन में भोलेनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहती है। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव स्वयं धरती पर आकर ब्रह्मांड का संचालन करते हैं। ऐसे में सावन में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने और भोलेनाथ को प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें भोलेनाथ की पूजा में वर्जित माना गया है। तो आइए जानते हैं शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं...
शिवलिंग पर इन 14 चीजों को चढ़ाने से पूरी होती है हर मनोकामना- जल, दही, दूध, घी, इत्र, बेलपत्र, धतूरा, आक या चमेली का फूल, शहद, मिश्री, गंगाजल, सरसों का तेल, कुशा का जल और गन्ने का रस।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन मास में शिवलिंग पर इन 14 चीजों को अर्पित करने से रोग, कष्ट, शत्रुओं और पापों का नाश होने के साथ ही धन, वैभव, पुत्र, आरोग्य, सद्बुद्धि, प्रेम, वाहन, भवन सभी सुखों में वृद्धि होने की मान्यता है।