सनातन धर्म में जहां अधिकमास यानि पुरुषोत्तम मास का खास महत्व है, वहीं विज्ञान के जानकार भी इस माह को कई मायनों में विशेष मानते हैं। जानकारों के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के चलन के बाद आज की युवा पीढ़ी हिन्दी माह के नाम तक ठीक से समझ नहीं पाती है, जबकि सनातन धर्म में सारे त्यौहार हिन्दी माह पर ही आधारित होते हैं, ऐसे में वर्तमान में चल रहे आश्विन अधिकमास के संबंध में नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारु ने हिन्दी और अंग्रेजी कैलेन्डर की गणना का विज्ञान बताया।