27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनिवार के दिन हनुमान जी को जरुर चढ़ाएंगे ये चीज, रुके हुआ हर काम हो जाएगा पूरा

शनिवार के दिन हनुमान जी को जरुर चढ़ाएंगे ये चीज, रुके हुआ हर काम हो जाएगा पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 5 Mar 2020, 12:08 PM IST

शनिवार के दिन हनुमान जी को जरुर चढ़ाएंगे ये चीज, रुके हुआ हर काम हो जाएगा पूरा

,,

पान के पत्तों का पूजा-पाठ में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पान के पत्तों का उपयोग सभी शुभ कार्यों में किया जाता है और इससे कई फायदे भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है पान के पत्तों को ना सिर्फ पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है बल्कि इसके चमत्कारिक उपाय भी किये जाते हैं। जिससे की आपके बिगड़े काम बन जाते हैं और रुके कार्यों में गति आ जाती है। तो आइए जानते हैं पान के पत्तों के चमत्कारिक उपाय...

पढ़ें ये खबर- आपके शरीर के इस अंग पर भी है तिल तो आप हैं सबसे लकी, मिलता है सच्चा प्यार

रुके हुए कार्य पूरे करने के लिये

अगर आपके कार्यों में भी रुकावटें आ रही है और आपके बनते काम रुक जाते हैं तो मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा जरुर अर्पित करें। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो जाएंगे। एक बात ध्यान रखें की पान के बीड़ा में कत्था, सौंफ, गुलकंद और खोपरा ही डालें।

कार्य सिद्ध करने के लिये

अपने हर कार्य सिद्ध करने के लिये पान के पत्ते को अपनी जेब में रखें और उसे बाद किसी भी कार्य को करने के लिये निकलें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के बने बनाये काम बन जाते हैं और काफी समय से अटके कार्य पूरे हो जाते हैं।

हर कष्ट हो जाएगा दूर

पान पर कंसार कोरे रखकर गणेश जी को अर्पित करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा पान के पत्तों को घर के मुख्य द्वार पर टंगाने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है। अगर आप ऐसा करें तो ध्यान रखे कि हर दिन इन पत्तों को बदलते रहें।

नजर दोष को इस उपाय से करें दूर

अगर घर में किसी को नजर दोष लग जाए तो आप एक पान का पत्ता लें और उस पर सात गुलाब की पंखुड़ियां रखकर उस व्यक्ति को खिला दें जिसे नजर लगी है। ऐसा करने से नजर दोष खत्म हो जाता है।

व्यापार वृद्धि और तरक्की के लिये

अगर आपके व्यापार में तरक्की नहीं हो रही है और आपको बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिये पान के पत्तों का दान करें और एक बात हमेशा ध्यान में रखें की यह उपाय बुधवार के दिन करें, अतः बुधवार के दिन पान के पत्तों का दान करें, आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएगी।