27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार 3 शुक्रवार कर लें ये अचूक उपाय, पानी की तरह बरसने लगेगा पैसा

लगातार 3 शुक्रवार कर लें ये धन पाने के लिये ये अचूक उपाय, मिल जाएगा सबकुछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 27 Feb 2020, 5:47 PM IST

लगातार 3 शुक्रवार कर लें ये अचूक उपाय, पानी की तरह बसरने लगेगा पैसा

धन कमाने के लिये हर व्यक्ति दिन रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को धन प्राप्ति नहीं हो पाती। इसके कारण उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को खत्म करने के लिए वह बहुत से उपायों को करने में जुट जाता है। तो आइए जानते हैं धन प्राप्ति के सरल उपाय जिनसे आप धन संबंधि परेशानियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं...

आपको इस मंत्र का 108 बार जप करना है इसके बाद 7 साल से भी कम आयु की कन्याओं को भोजन कराएं। ध्यान रहे की कन्याओं के भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा लगातार 3 शुक्रवार करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानी भी खत्म होती है।

शुक्रवार के दिन गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। अभिषेक के उपरांत अभिषेक का जल पूरे घर में फूल के माध्यम से छिड़क दें। पूजा के बाद श्री यंत्र को धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन जितना हो सके गरीबों को दान करें। सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान करें, तो और शुभ रहेगा।