
15 मई को सूर्य ग्रह गोचर से सभी राशि के लोग होंगे प्रभावित, इन उपायों द्वारा कर सकते हैं कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत
Sun Planet Astrology: सौरमंडल में सबसे तेजवान होने के साथ ही कुंडली में नवग्रहों में से सूर्य को ग्रहों का कहा जाता है। इस साल 2022 में 15 मई को रविवार के दिन सूर्य ग्रह का गोचर वृषभ राशि में होने जा रहा है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर पड़ेगा। वहीं माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह प्रबल होता है उस व्यक्ति का मान-सम्मान और यश पूरे जगत में फैलता है। ऐसे व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। वहीं सूर्य ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण जातक की प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, सत्ता सुख, स्वास्थ्य आदि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों द्वारा कुंडली में सूर्य के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए इन उपायों को आजमाया जा सकता है...
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए रोजाना तांबे के लोटे में जल भरकर और उसमें कुमकुम, लाल रंग के पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही अर्घ्य देने के बाद आदित्य हृदय स्रोत का 3 बार पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा गायत्री मंत्र का जाप भी किया जा सकता है।
2. किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर जाने से पहले गुड़ खाकर और पानी पीकर ही निकलें।
3. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रह की प्रबलता के लिए 12 रविवार तक विधि पूर्वक व्रत रखें। आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेंगे।
4. रविवार के दिन बिना नमक का भोजन करें। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उन्हें रविवार के दिन दही, शक्कर, दलिया, दूध और गेहूं की रोटी खाने की सलाह दी जाती है।
5. ज्योतिष आचार्यों के अनुसार कुंडली में सूर्य को प्रबल बनाने के लिए लाल या पीले रंग के वस्त्र, लाल कमल, मसूर की दाल, गेंहू, तांबा या सोने की कोई वस्तु आदि का दान करना भी शुभ माना जाता है।
6. किसी विद्वान या ज्योतिषी की सलाह से माणिक्य रत्न धारण करने से भी जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूती मिलती है। यदि माणिक्य रत्न धारण करना संभव ना हो तो इसके उपरत्न तामड़ा या सूर्यकांत मणि भी पहन सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य देव करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशि के जातकों के जीवन में आएंगे क्या बड़े बदलाव
Updated on:
14 May 2022, 12:25 PM IST
Published on:
14 May 2022, 12:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.