26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। इसका प्रभाव हर क्षेत्र में हर जगह नजर आएगा। वहीं पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय 6 ग्रह सूर्य, चन्द्रमा, गुरु, शनि और बुध की युति धनु राशि में केतु के साथ बनेगी। पंडित जी का कहना है कि इसके पहले सन् 1962 में ऐसी स्थिति बनी थी। जब पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय मकर राशि में सभी 7 ग्रह केतु के साथ उपस्थित थे। इस साल भी यही स्थिति बन रही है। यह संयोग करीब 58 साल बाद फिर से बना है।